एमपी में कोरोना की दहशत, शवयात्रा से भी दूरी बना रहे लोग

एमपी में कोरोना की दहशत, शवयात्रा से भी दूरी बना रहे लोग

जबलपुर/संदीप कुमार। कोरोना वायरस विश्व के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है इसी के चलते कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए पीएम मोदी ने भी लोगो से अपील की है। इसके बचाव के लिए 22 मार्च 2020 को स्वंय पर नियंत्रण (“जनता कर्फ्यू” ) रखने को कहा गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग भीड़-भाड़ इलाके में जाने से बच रहे हैं इसी के चलते जबलपुर में एक ऐसी घटना देखने को मिली जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, लेकिन कोरोना की कहर के कारण उस व्यक्ति के अंतिम यात्रा में सिर्फ 4 से 5 व्यक्ति ही शामिल हुए थे।  ग्वारीघाट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी और जब उनकी अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए ले जाने लगे तो उसमें गिनती के महज चार से पाँच लोग शामिल थे और वो भी मास्क पहने हुए।

बता दें कि मध्यप्रदेश के जबलपुर इलाके में कोरोना वायरस के 4 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। जिसके चलते जबलपुर में लॉक डाउन की स्थिति बन गई है। जबलपुर की जनता कोरोना वायरस से अत्यधिक सतर्क हो चुकी है और उन चारों मरीज को भी विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है हलाकि डॉक्टरों का कहना है कि अब मरीज को बुखार नहीं आ रहा है उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

जबलपुर के कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि करोना वायरस के चलते जिले की सभी सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा, जिसमें परिवहन, मॉल,छोटी दुकानें, मंदिर आदि शामिल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews