बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए दंपति को कार ने कुचला, गुस्साए लोगों ने पुलिस को घेरा

बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए दंपति को कार ने कुचला, गुस्साए लोगों ने पुलिस को घेरा

जबलपुर। अपनी बेटी के विवाह का निमंत्रण देने आए मंडला बीजाडांडी निवासी एक दंपति को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घटना मे जहाँ छोटे लाल अहरिवार की मौके पर मौत हो गई वही उसकी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार तक पलट गई थी।

जानकारी के मुताबिक बीजाडांडी निवासी छोटे लाल की बेटी का विवाह था 26 जनवरी को फलदान होना है जिसका निमंत्रण देने वह अपनी पत्नी सकून बाई के साथ समाधि रोड जाने के लिए बरेला तिराहे के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।तभी बरेला तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे छोटे लाल और उसकी पत्नी को रौंद दिया घटना में छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई है। इधर सूचना मिलने के बाद बरेला थाना का स्टाफ भी मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार चालक जबलपुर निवाडगंज निवासी कार्तिक कुमार है।घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस को स्थानीय लोगो ने घेर लिया।लोगो की मांग थी कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने स्थानीय लोगो को समझाइश दी तब जाकर लोगो का गुस्सा शांत हुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews