जबलपुर। जिले के दूरस्थ इलाको में हो रही पेट्रोल-डीजल की चोरी में आज एसपी अमित सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने विराम लगा दिया है।आज मुखबिर की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने भेड़ाघाट के अंजनिधाम पर बड़ी कार्यवाही करते हुए डीजल-पेट्रोल और केरोसिन की कालाबाजारी करने वालो की गोदाम को सील कर वहाँ से हजारों लीटर डीजल और केरोसिन जप्त किया है।बताया जा रहा है कि गोदाम गुड्डू गौतम नाम के व्यक्ति का है जो कि लंबे समय से तेल की कालाबाजारी कर रहा था।एसपी अमित सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच डीएसपी तुषार सिंह ने अपनी टीम के साथ गोदाम में छापा मारकर कर वहाँ से दो टेंकर पेट्रोल-डीजल के बरामद किए है साथ ही हजारो लीटर केरोसिन भी क्राइम ब्रांच की टीम को मौके से मिला है।क्राइम ब्रांच की कार्यवाही के बाद अब भेड़ाघाट थाना पुलिस पर भी सवालिया निशान उठने लगे है।बताया जा रहा है कि भेड़ाघाट थाना पुलिस को तेल की हो रही कालाबाजारी को लेकर जानकारी थी इसके बाद भी उन्होंने कार्यवाही नही की।जानकारी के मुताबिक गुड्डू गौतम इलाके का प्रभावशाली व्यक्ति है जिसके चलते वो धड़ल्ले से अवैध तेल का व्यापार करता था।बहरहाल क्राइम ब्रांच ने मौके से पेट्रोल-डीजल से भरे टेंकरो को जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।वही पुलिस की इस कार्यवाही के बाद से गोदाम मालिक गुड्डू गौतम फरार हो गया है जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
क्राईमब्रांच की डीजल पेट्रोल की कालाबाजारी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत