Lockdown के दिन भी थमे नहीं अपराध, दो भाइयों पर जानलेवा हमला

Lockdown के दिन भी थमे नहीं अपराध, दो भाइयों पर जानलेवा हमला

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना संक्रमण के चलते जबलपुर में रविवार को टोटल लॉक डाउन (lockdown) रहा। इसके बाद भी अपराधों में इस दिन भी कहीं कमी नहीं आई। जबलपुर के शारदा चौक में रविवार को रात जब टोटल लॉक डाउन लगा हुआ था उस दौरान दो सगे भाइयों पर चार लोगों ने चाकूओं से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ये भी देखिये – PMFBY- किसानों के लिए सरकार देगी बड़ी सौगात, दो लाख लोगों को होगा फायदा

गौरव का हुआ भाइयों से विवाद, कर दिया हमला
जानकारी के मुताबिक संदीप और सनी का मामूली बात को लेकर शारदा चौक के पास रहने वाले गौरव सेन से विवाद हो गया। कुछ ही देर में यह विवाद इतना ज्यादा गहरा गया कि गौरव सेन ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में संदीप और सनी कोरी को गंभीर चोट आई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज में करवाया भर्ती
गौरव सेन और उसके साथी दोनों भाइयों पर चाकू से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए, वहीं खून से लथपथ दोनों भाइयों को तड़पते हुए देख स्थानीय लोगों ने तुरंत ही दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी गौरव सैन को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई, हालांकि उसके तीन अन्य साथी अभी भी मौके से फरार हैं।

लॉकडाउन के बाद भी इस तरह से आरोपियों का घूमना, पुलिस पर उठे सवाल
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जब पूरे शहर में टोटल लॉक डाउन लगा हुआ है उसके बाद भी आरोपी आखिर कैसे चाकू लेकर बीच शहर में घूम रहे थे। जबकि पुलिस लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे आरोपी इस तरह से हथियार लेकर घूम रहे हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, है वहीं तीन अन्य की तलाश भी कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews