जबलपुर में इंसानियत की मिसाल पेश की csp बरगी ने, नए साल में गरीब बच्चों को करवाई वोट से सैर

jabalpur

Jabalpur News : खुली हवा में जिंदगी का आनंद ले रहे इन नौनिहालों की तकदीर में पढ़ाई लिखाई तक काफी मुश्किल से आई मां बाप के गरीब होने के कारण मनोरंजन से महरूम इन बच्चों को जब क्रूज की सवारी करने मिली तो मानों इन्हें जिंदगी का असली आनंद आ गया हो बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने इन जरूरतमंद बच्चों का दर्द समझा और इन्हें रविवार को जब मनोरंजन की दुनिया से रूबरू कराया तो बच्चों को सपने के साकार होने जैसा एहसास हुआ।

बरगी डैम घूमने गए बच्चों में दिखा खासा उत्साह

बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने न केवल इन्हें बरगी डैम में क्रूज की सैर कराई बल्कि पावर प्लांट दिखाया और नंदीश्वर मंदिर के दर्शन भी कराए इतना सब जरूरतमंद बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा बच्चों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतना सब कुछ देखने मिलेगा पैसे की तंगी की वजह से उन्होंने घूमने फिरने की इच्छा को अपने मन में ही दवा लिया था लेकिन आज उनकी ये हसरत पूरी हो गई।

बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने कहा कि इन बच्चों से उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी जब उन्हें पता चला कि इन बच्चों की जिंदगी में आर्थिक तंगी की वजह से मनोरंजन का नामोनिशान नहीं है तब उन्हें इस बात की जरूरत महसूस हुई की आज के दौर में जब सभी बच्चे पिकनिक जाते हैं तो इन बच्चों ने किस तरह से अपनी कुंठा को मन में ही दबा कर रखा होगा तब उन्होंने इन बच्चों को पिकनिक ले जाने का फैसला किया और इस काम में रिटायर्ड डीएसपी पीके जैन ने उनका भरपूर सहयोग किया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”900573694″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews