CSP के बेटे पर युवती ने लगाए दैहिक शोषण के आरोप, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

CSP के बेटे पर युवती ने लगाए दैहिक शोषण के आरोप, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

जबलपुर। वाजिद खान।

जबलपुर में सीएसपी के पद पर पदस्थ अखिल वर्मा के बेटे शोभित वर्मा पर एक युवती ने संगीन आरोप लगाए हैं। शोभित पर आरोप लगाते हुए युवती ने एसपी अमित सिंह को बताया की वह बीते 8 सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण कर रहा है और अब जबकि शोभित वर्मा की विवाह हो रहा है तो उसने उसके साथ धोखाधड़ी किया है।

युवती की शिकायत को एसपी अमित सिंह ने गंभीरता से लिया है। लिहाजा जांच के लिए अजाक डीएसपी को निर्देश दिए हैं कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें।वही शिकायत के बाद से ही आरोपी शोभित वर्मा फरार बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को शोभित वर्मा का विवाह होना है और जब यह जानकारी युवती को लगी तो उसने आरोपी खिलाफ एसपी से शिकायत की।आरोपी शोभित वर्मा के पिता सीएसपी अखिल वर्मा हाल में जबलपुर में ही पदस्थ है।युवती ने एसपी को बताया कि वह बीते 8 सालों से शोभित वर्मा के संपर्क ने है और वह शादी का झांसा देकर उसका लगातार दैहिक शोषण कर रहा था।इतना ही नहीं इस पूरे मामले की खबर सीएसपी अखिल वर्मा को भी थी बावजूद उन्होंने वर्दी का धोश जमाते हुए हर बार युवती को सीएसपी अखिल वर्मा ने चुप रहने की धमकी दी लेकिन जब युवती को पता चला कि शोभित वर्मा का विवाह हो रहा है तो उसने एसपी अमित सिंह से अपने साथ हो रही ज्यादती की शिकायत की।बहरहाल युवती की शिकायत के बाद से ही सुमित वर्मा फरार बताया जा रहा है।हम आपको बता दें कि कल शोभित वर्मा का विवाह भी होना है पर ऐसे में जबकि एसपी अमित सिंह ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं तो उसके बाद से ही और शोभित वर्मा गायब हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews