पेड़ पर लटका रहा युवक का शव, बार-बार सूचना देने के बाद भी नही पुलिस

पेड़ पर लटका रहा युवक का शव, बार-बार सूचना देने के बाद भी नही पुलिस

जबलपुर, संदीप कुमार। गढ़ा थाना के बाल सागर तालाब के पास घंटो एक युवक का शव पेड़ पर लटका रहा, स्थानीय लोगो ने बार-बार पुलिस को सूचना दी पर पुलिस थी कि सुनने को ही तैयार नही। आखिर जब मीडिया ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सूचना दी तब मौके पर पुलिस आई और जांच शुरू की।

मृतक के मोबाइल से हुई शिनाख्त…
काफी देर बाद जब मौके पर गढ़ा थाने का स्टाफ पहुँचा और मृतक की तलाशी ली तो उसके पास एक मोबाइल मिला और जब उससे काल किया गया तो पाया कि युवक का नाम मदन महेरा है जो कि मूलतः मनखेड़ी पिपरिया का रहने वाला था,हालांकि युवक जबलपुर कब और क्यो आया ये अभी जाँच का विषय है।

बाल सागर तालाब बन चुका है जंगल
जानकारी के मुताबिक बाल सागर में पहले लोग रहते थे पर उन्हें नगर निगम ने वहां से विस्थापित कर दिया जिसके बाद से अब ये इलाका जंगल मे तब्दील हो गया है,युवक जो कि पिपरिया का रहने वाला था वो आखिर कैसे जंगल तक आ गया ये जाँच का विषय है।

घण्टो बाद भी नही पहुँची गढ़ा थाना पुलिस
स्थानीय लोगो ने जैसे ही पेड़ पर लाश लटकी देखी तो तुरंत ही गढ़ा थाना पुलिस को सूचना दी पर पुलिस मौके पर नही आई,स्थानीय लोगों के मुताबिक बाल सागर से गढ़ा थाने की दूरी महज 10 मिनिट की है इसके बाद भी घंटो तक गढ़ा थाना पुलिस नही आई

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews