जबलपुर में कोरोना से मरने वालों का सैंकड़ा पार, 182 नए मरीज सामने आए

पूर्व सांसद

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार को 122 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 182 नये मरीज सामने आये हैं। सोमवार को डिस्चार्ज हुये 122 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3940 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 182 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5329 पहुँच गई है। वहीं तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 100 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1289 हो गये हैं। सोमवार को 1668 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स प्राप्त हुई। वहीं 1202 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये। जबलपुर में अब तक कुल 81835 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews