जबलपुर- कोरोना को लेकर हुई बैठक में कलेक्टर और कांग्रेस विधायक में बहस

जबलपुर- कोरोना को लेकर हुई बैठक में कलेक्टर और कांग्रेस विधायक में बहस

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में जिला प्रशासन और चिकित्सकों की बड़ी बैठक हुई।
बैठक की सूचना मिलने पर वहां अचानक पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत भी पहुंच गए। इस दौरान जिले के बिगड़े हालात पर कलेक्टर और कांग्रेस विधायक के बीच जमकर बहस हो गई।

इंदौर पहुंचे 12 हजार रेमडेसिवीर इंजेक्शन, पूरे प्रदेश में हुए वितरित

कोरोना को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को काफी खरी खरी सुनाई। उन्होने अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी तकलीफ और विरोध जाहिर किया। तरूण भनोत ने कहा कि मेरे पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को ऑक्सीजन नही मिली और उसकी मौत हो गई। शहर भर में ऐसे हालात है, फिर मैं कैसे मान लूं की व्यवस्थाओं को मजबूती दी जा चुकी है। इस दौरान कलेक्टर कांग्रेस विधायक तरुण भनोत को शांत कराते नजर आए, लेकिन भनोत काफी नाराज थे और वो लगातार अव्यवस्थाओं पर अपना असंतोष जताते रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews