
Jabalpur News : जबलपुर दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकसभा चुनाव से पहले संसद में आज पेश हुए मोदी सरकार के अंतरिम बजट को विकास के पथ पर देश को आगे बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि मोदी सरकार का बजट गरीब कल्याण और अंत्योदय पर आधारित बजट है, इसलिए केंद्र सरकार का संतुलित बजट देश की जनता को देखने मिला।
ED और सीबीआई का काम है भ्रष्टाचार की जांच करना
इसके साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गिरफ्तारी पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार आई है, तब से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम हुआ है, चाहे ईडी हो या सीबीआई इन एजेंसियों का काम है कि कहीं भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जांच करना, उस पर कार्रवाई करना, क्योंकि देश का कोई भी नागरिक नहीं चाहता है, कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति भ्रष्टाचार करता रहे और ED और सीबीआई जैसी एजेंसियां मूकदर्शक बनकर देखती रहे।
आज जबलपुर में पत्रकार साथियों से बजट एवं अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की… pic.twitter.com/f4J2FfCQpY
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) February 1, 2024
मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकसभा चुनाव से पहले ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार भ्रष्टाचार को कुचलने का काम करती आ रही है और इस तरीके की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से महागठबंधन के सहयोगी दलों के किनारा करने पर राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता लगातार घट रही है यही वजह है कि महागठबंधन के घटक दल उनसे दूर हो रहे हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
