दिग्विजय सिंह का उमा भारती पर पलटवार- “क्या वो छोड़ देती प्रधानमंत्री पद”

digvijay singh

जबलपुर, संदीप कुमार। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा सोनिया गांधी को लेकर किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है की सोनिया गांधी ने त्याग का अनुपम उदाहरण पेश किया है। साल 2004 में वे प्रधानमंत्री बन सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्या उमा भारती को मौका मिलता तो वह प्रधानमंत्री का पद छोड़ सकती थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा आरएसएस के मुख्यालय में जाकर हाजिरी देने पर तंज कसते हुए कहा कि हम अम्बेडकरवादी कांग्रेस के लोग तो नागपुर में बाबा साहब अंबेडकर के स्मारक में उन्हें सम्मान देने के लिए जाते हैं, लेकिन जो गैर अंबेडकरवादी हैं वे नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय में जाते हैं, यही फर्क है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कलाकार सुशांत सिंह की आत्महत्या मामले में मीडिया की गहरी रूचि लेने पर भी आश्चर्य जताते हुए कहा कि इस मामले में अब सीबीआई जांच कर रही है,  हमें सीबीआई की जांच के परिणाम का इंतजार करना चाहिए। सीबीआई की जांच से पूरा मामला सबके सामने आ जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews