जबलपुर में रेल यात्री और टीसी के बीच हुआ विवाद, वीडियो वायरल

जबलपुर में रेल यात्री और टीसी के बीच हुआ विवाद, वीडियो वायरल

Jabalpur News : जबलपुर में रेल यात्री और टीसी के बीच किसी बात को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि दोनों के बीच जमकर तूतू-मैमै हुई। कुछ ही देर में इस तरह दोनों के बीच झगड़ा हुआ कि टीसी ने यात्री पर हाथ उठा दिया। जिसके जवाब में यात्री ने भी टीसी पर हमला बोल दिया, जिससे टीसी जमीन पर जा गिरा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने यात्री को पकड़ा और जमकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद टीसी के साथ भी वहां पहुंच गए और यात्री की धुनाई कर दी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है।

ये था पूरा मामला

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफार्म में टीसी और एक यात्री जो कि पीली टीशर्ट पहने हुए उनका किसी बात को लेकर विवाद होता है। कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ जाती है कि टीसी यात्री को थप्पड़ जड़ देता है। जवाब में यात्री भी टीसी को मारता है। जिसके बाद टीसी जमीन पर गिर जाता है। जमीन से उठते ही टीसी अपने साथियों के साथ यात्री के साथ जमकर मारपीट करता है। 4 से 5 लोग मिलकर यात्री के साथ काफी देर तक मारपीट करते हुए नजर आया। साथ ही सभी लोग मिलकर यात्री को बहुत मारते है।

[dgv_vimeo_video id=”898846540″]

बता दें कि यात्री को बचाने के लिए ना ही जीआरपी और ना ही आरपीएफ मौके पर पहुंचती है। जैसे-तैसे कुछ समझदार यात्री विवाद को शांत करने की कोशिश करते है। इसके बावजूद भी यात्री के साथ मारपीट करने का सिलसिला जारी रहता है। काफी देर तक विवाद होता रहता है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews