
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष ने विवादित और भड़काऊ बयान दे दिया जो कि उन्हें काफी महंगा पड़ता नजर आ रहा है। उनके भाषण में दिया गया वो बयान बड़ा रुप लेता दिखाई दे रहा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। केवल इतना ही नहीं, मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि बघेल ने शहपुरा थाने में FIR भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने भाजयुमो की शिकायत पर धारा 155, 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानतें है पूरा मामला…
FIR दर्ज
कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष के बयान देने के बाद BJP युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि बघेल ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “एक तरफ कांग्रेस गांधीवादी विचारों पर चलने का दावा करती है लेकिन उसी के नेता हिंसा पर उतर आते हैं। कांग्रेस के युवराज भारत जोड़ो यात्रा निकालकर पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं लेकिन उनके दिल में जनता के प्रति नफरत है। इसी का नतीजा है कि पार्टी के नेता हिंसात्मक बयान देकर शांति भंग करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।”
कांग्रेस के कई बड़े नेता थे शामिल
दरअसल, डॉक्टर नीलेश जैन एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “भारत जोड़ों यात्रा हो गई, ”भारत जोड़ो’ हो गया ‘हाथ जोड़ो’ हो गया और हाथ से हाथ जोड़ो भी हो गया है। इसके बावजूद भी, अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है तो पूरे जबलपुर में अब ‘हाथ पाव तोड़ो यात्रा’ होगी।” जिसके बाद यह बयान उन्हें ही उलटा पड़ने लगा। इस सभा में कांग्रेस के कई बड़े नेता एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना और जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू के साथ ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन भी शामिल हुए थे।
[dgv_vimeo_video id=”793265156″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

