जबलपुर मेडिकल कालेज की छात्रा को मौत के घाट उतारने वाले चालक व हेल्पर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर मेडिकल कालेज की छात्रा को मौत के घाट उतारने वाले चालक व हेल्पर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Jabalpur Medical Student Accident : जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा को मौत के घाट उतारने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें जबलपुर के मेडिकल कालेज के दो बाइक सवार छात्र छात्राओं को 14 चक्के ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में पीछे बैठी छात्रा रूबी ठाकुर ट्रक के चक्के के चपेट में आ गई और 50 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। छात्रा रूबी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही बाइक चला रहा छात्र सौरभ ओझा बेहोशी की हालत में इलाज के लिए मेडिकल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लाया गया था, हालांकि अब उसकी हालत बेहतर है लेकिन फिलहाल वह सदमे की स्थिति में है।

हरियाणा के रहने वाले

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि घटना को अंजाम देनें के बाद फरार ट्रक की तलाश के लिए नागपुर, रायपुर, भोपाल, कटनी और भेड़ाघाट रोड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें पाया गया कि ट्रक की रायपुर तरफ गया है। जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए  क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस रायपुर पहुंची, जहां चालक अस्ज्द खान और आदिल खान को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने आगे बताया कि ड्राइवर अस्ज्द खान यह जानता था कि 20 साल के हेल्पर आदिल खान के पास ड्रायविंग लायसेंस नही है और उसे ट्रक अच्छे से चलाते नही बनता था, उसके बाद भी उसे चलाने को दिया। लिहाजा, गढ़ा थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने के लिए ट्रक को साफ करने पर धारा 304,201 एंव मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रक की बढ़ाई रफ्तार

वहीं, पुलिस गिरफ्त में आए हेल्पर ने बताया कि जबलपुर में एक ढाबा में खाना खाने के बाद ड्राइवर अस्ज्द खान ने उसे ट्रक चलाने को दिया था। जैसे ही ट्रक अंधमूक बाईपास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हेल्पर आदिल ने पुलिस को बताया कि डर के कारण उसने घबराहट में ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और रायपुर रोड तरफ आ गए। घटना होते ही ड्राइवर अस्ज्द खान भी जाग गया। अगले दिन सुबह दोनों ने जंगल में नाले के पानी से चक्के में लगे खून को साफ किया और फिर रायपुर जाकर ट्रक में लोड समान उतारा और फिर रायपुर-बिलासपुर रोड में ट्रक खड़ा कर दिया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews