Jabalpur News: ड्राइवर को दी तालिबानी सजा, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Jabalpur News: ड्राइवर को दी तालिबानी सजा, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Jabalpur News : कहने को तो जबलपुर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी है लेकिन जिस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, उसको देखकर कहा जा सकता है कि अब यहां संस्कार नहीं बचे हैं। जिसका एक ताजा उदाहरण हाल ही सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने एक ड्राइवर को तालिबानी सजा दी है। जिसकी पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

जानें पूरा मामला

दरअसल, शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार कार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वहां मौजूद RPF आरक्षक हरिकेश दुबे को भी चोट आई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल आरक्षक को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया तो वहीं स्टैंड संचालकों ने घायल ड्राइवर को कार से बाहर निकाला और जमकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, घंटों तक ड्राइवर को जंजीरों से बांधकर बंधक बनाए रखा।

[dgv_vimeo_video id=”872244437″]

CSP ने दी ये जानकारी

घायल हालत में ड्राइवर 2 घंटे तक बंधक बना रहा। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। मामले को लेकर CSP पंकज मिश्रा का कहना है कि लापरवाहीपूर्वक कार चलने पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अब उन लोग की भी तलाश की जा रही है, जिन्होंने ड्राइवर आकाश मिश्रा को जंजीरों से बांधकर रखा था।

[dgv_vimeo_video id=”872244296″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews