जबलपुर: नशे में धुत्त पति ने की महिला की हत्या, रॉड से मार- मार कर ले ली जान

indore crime news

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के कुंडम में से दुखद घटना सामने आयी। जिस पति को अपना जीवनसाथी बनाया, उसी ने एक महिला की जान ले ली। जबलपुर के ग्राम सुनावल में नशे में धुत एक पति ने लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर हमला कर, उसे मौत के घाट उतार दिया,हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने स्वयं ही डायल-100 में सूचना भी दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची कुंडम थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने पंचनामा कर शव को मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही लोहे की रॉड भी जब्त कर ली है।

यह भी पढ़े… Board Exam: टूटी छात्रों की उम्मीद! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने वाली याचिका

कुंडम थाना पुलिस ने बताया कि, कीरत मेहरा अपनी पत्नी पुष्पलता मेहरा और 2 बच्चों के साथ सुनावल में रहता था । कीरत का किसी बात को लेकर पत्नी पुष्पलता से विवाद हो गया, जिसके बाद कीरत ने झगड़ा करते हुए पुष्पलता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया,सिर पर घातक मार से पुष्पतला की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हालत देख कीरत के होश उड़ गए उसने घटना की जानकारी स्वयं ही फोन कर पुलिस को दी,घटना के वक्त दोनो ही बच्चे गहरी नींद  में सो रहे थे। बच्चों को पता ही नहीं चला कि मम्मी-पापा का किस बात को लेकर विवाद हुआ,बताया जा रहा है कि आरोपी कीरत ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को बताया फिर 7 साल के बच्चे को उठाया, खून में सनी माँ को देखकर बच्चा रोने लगा,भाई के रोने की आवाज सुनकर बहन और पड़ोसी मौके पर आ गए,मृतक पुष्पलता का मायका पड़ोसी ग्राम कुनसरी में  है……

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews