लैंड स्कैम मामले में पूर्व बिशप पीसी सिंह के घर ED का छापा, EOW की कार्रवाई में जा चुका है जेल

लैंड स्कैम मामले में पूर्व बिशप पीसी सिंह के घर ED का छापा, EOW की कार्रवाई में जा चुका है जेल

ED raids former Bishop CP Singh house : जबलपुर में चर्च लैंड स्कैम मामले में पूर्व बिशप पीसी सिंह के घर और दफ्तर पर ED ने छापा मारा है। ईडी की दो टीमें पीसी सिंह के घर और ऑफिस की जांच कर रही है। इससे पहले EOW के छापे में कार्रवाई के बाद पीसी सिंह जेल में तीन महीने रहने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर है।

पिछले साल  ईओडब्ल्यू ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था। ईओडब्ल्यू को छापे में 1 करोड़ 65 लाख कैश, 18 हजार डॉलर, 118 पाउंड सहित 2 किलो सोने चांदी जेवर मिले थे। पीसी सिंह के करीबी और राजदार सुरेश जैकब के घर भी ईडी ने दबिश दी, लेकिन वो पहल ही गायब हो गया था। अूब इस मामले में ई़डी पीसी सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है और उसे भोपाल लाया जा सकता है।

बता दें कि पूर्व बिशप पीसी सिंह पर मिशनरी स्कूलों की राशि का दुरुपयोग और पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी हुई थी और करीब 3 महीने से वह जबलपुर केन्द्रीय जेल में था। जेल से जमानत पर रिहा होकर वो इसी साल जनवरी में बाहर आया है। इसके बाद से ही प्रवर्तन निदेशालय ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। पीसी सिंह पर बिशप पद पर रहते हुए छात्रों की फीस के करीब पौने 3 करोड़ रुपये की राशि का गबन सहित कई आरोप हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews