इस्कॉन मंदिर में हुए हमले के विरोध में जलाया शेख हसीना सरकार का पुतला

इस्कॉन मंदिर में हुए हमले के विरोध में जलाया शेख हसीना सरकार का पुतला

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में हिंदू सेवा परिषद (Hindu Seva Parishad) के कार्यकर्ताओं ने इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple) में हुए हमले के विरोध में बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार (Sheikh Hasina Government Of Bangladesh) का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया और शेख हसीना सरकार के खिलाफ नारेबाजी की,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की,कि बांग्लादेश,अफगानिस्तान और पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए और वहां की मांग की कि वहां की सरकारें हिंदुओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराएं।

प्रदर्शनकारियों ने सभी देशवासियों से एकजुट होकर इस तरह की घटनाओं की खिलाफत करने की वकालत करते हुए हिंदुओं और हिंदू धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों की निंदा की

ये भी पढ़ें – MP By Election 2021: वीडी शर्मा बोले- हर बूथ पर प्रचंड बहुमत से जीतेंगे, कन्या पूजन पर कांग्रेस को घेरा

हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में चरमपंथियों के द्वारा हिंदू मंदिर और घरों पर हो रहे हमलों की वजह से वहां रहने वाले हिन्दुओं की जान खतरे में पड़ गई है, यही वजह है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और धर्म स्थलों को निशाना बनाए जाने की लगातार सामने आ रही हैं।  यदि ये घटनाएं नहीं रुकी तो हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें – 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम के दर्शनों के लिए ये है IRCTC का शानदार पैकेज, MP से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews