प्रदेश के मुफ़्ती-ए-आजम की घोषणा, कल मनेगी ईद

प्रदेश के मुफ़्ती-ए-आजम की घोषणा, कल मनेगी ईद

जबलपुर।संदीप शर्मा

जबलपुर सहित मध्य प्रदेश में चांद दिखाई देने न दिखाई देने की बजह से अब रोजेदारों को एक दिन और रोजा रखना पड़ेगा। मुफ्ती आजम मध्य प्रदेश डॉ मौलाना मोहम्मद हामिद अहमद सिद्दीकी ने 25 मई को ईद-उल-फितर मनाए जाने की घोषणा की है। रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम रोजेदार एक महीने तक रोजे रखते है और महीने के आखिरी दिन चाँद दिखाए देने के बाद ईद मनाई जाती है। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश में चांद कही दिखाई नही दिया इस वजह से ईद-उल-फितर सोमवार को मनाई जाएगी।

देश मे इस समय कोरोना संक्रमण फैला हुआ है और पूरे देश मे पिछले 60 दिनों से लॉक डाउन चल रहा है। लॉकडाउन में देश के नागरिकों को अपने अपने घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। मुस्लिम धर्मालंबियों ने भी रमजान के पवित्र महीने में लोकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरो में रहकर रोजे रखे और नमाज अता की। मुफ्ती आजम मध्य प्रदेश ने रोजेदारों से कहा कि खुदा ने आपको एक दिन और रोजा राखने का मौका दिया है। आप सभी लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद-उल-फितर मनाए।लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरो में ईद मनाये। मुफ्ती आजम मध्य प्रदेश ने ये भी कहा कि सोमवार को ईद-उल-फितर की नमाज सभी ईदगाहों और मस्जिदों में होगी लेकिन वँहा पर सिर्फ 5 से 7 लोग ही मौजूद होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews