इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर कर रहा था नक़ल, शक होने पर पहुंचा जेल  

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर कर रहा था नक़ल, शक होने पर पहुंचा जेल  

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर  के तक्षशिला कालेज (Taxila College)में आयोजित नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (Northern Coalfields Limited)  की एच.ई.एम.एम.आपरेटर की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (Electronic device)की मदद से नक़ल करते हुए एक परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  परीक्षार्थी डिवाइस को शर्ट में छिपाये हुए था हुए अपने साथी से प्रश्न के उत्तर पूछकर लिख रहा था पर्यवेक्षक ने शक होने पर उसकी तलशी ली जिसमें डिवाइस मिलने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी हरियाणा का रहने वाला दीपक नैन परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक  डिवाइस का उपयोग कर अपने साथी हरदीप नैन निवासी चन्नू पत्ती, दनोदा खुर्द थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा से  बात कर परीक्षा में आये प्रश्नों का उत्तर पूछकर नकल कर रहा था। . दीपक कई बार शर्ट  की तरफ झुक कर बात कर रहा था जिससे वहां मौजूद  वहां मौजूद  परिवेक्षक को शक हुआ तो उन्होंने उसकी तलाशी ली जिसमें उसकी शर्ट में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली जिसमें एयरटेल की सिम लगी थी हुए माइक लगा था। पर्यवेक्षक ने दीपक की शिकायत केंद्र अध्यक्ष  से की जिसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।

पुलिस  ने कहा कि परीक्षार्थी दीपक नैन द्वारा कम्पनी के नोटिफिकेशन की शर्ताें का उल्लंघन कर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से कम्पनी तथा तक्षशिला काॅलेज प्रबंधन के साथ षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करना पाया गया जिससे तक्षशिला काॅलेज तथा परीक्षा आयोजित कराने वाली कम्पनी की ख्याति तथा प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। दीपक नैन द्वारा परीक्षा में पास होकर कम्पनी से छल पूर्वक नौकरी पाकर स्थायी वेतन पाने के उद्देश्य से चीटिंग करना, जिससे निश्चित ही कम्पनी को एक योग्य व्यक्ति की जगह एक अयोग्य व्यक्ति को पारिश्रमिक देना पड़ता जिससे किसी योग्य व्यक्ति का अधिकार मारा जाता।कालेज की शिकायत पर गढ़ा थाने में दीपक नैन एवं हरदीप नैन दोनो निवासी चन्नू पत्ती, दनोदाखुर्द  थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा के विरूद्ध धारा 120 बी, 420,34 का अपराध पंजीबद्ध कर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त कर लिया। पुलिस ने दीपक  नैन उम्र 23 वर्ष  को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्रारंभिक पूछताछ पर दीपक नैन बताया कि गांव के ही हरदीप नैन से उसने उक्त डिवाइस ली थी, हरदीप से 25 हजार रुपए देने की बात हुई थी ।पुलिस हरदीप की तलाश कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews