कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का लगातार हो रहा विरोध, सर्टिफिकेशन पर HC ने सेंसर बोर्ड को दिया ये निर्देश

सिख संगत की याचिका पर HC द्वारा सुनवाई की जाएगी। फ़िल्म के सर्टिफ़िकेशन पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
mp high court

Jabalpur News : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। वह अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। एक बार फिर वह विवादों में गिर गई है। कुछ समय पहले वह किसानों को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में थी, तो वहीं अब वह अपनी फिल्म को लेकर विवादों में गिर गई है। बता दें कि उनकी यह फिल्म 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसे लेकर अब लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है।

HC ने दिया सेंसर बोर्ड को ये निर्देश

सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड की ओर से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने जवाब पेश किया गया है कि फ़िल्म को अभी सर्टिफिकेट नहीं जारी किया गया है। अभी सिर्फ ऑनलाइन सर्टिफिकेट सीरियल नम्बर जारी हुआ है। वहीं, हाईकोर्ट ने फ़िल्म के ट्रेलर पर भी रोक लगाने के आवेदन पर सेंसर बोर्ड को निर्देश जारी करते हुए कार्रवाई करने की बात कही गई है। फिलहाल, HC का विस्तृत फैसला आना बाकी है।

सिख समाज के लोगों ने किया था विरोध

कंगना रनौत की आगामी फिल्में इमरजेंसी को लेकर विवाद बढ़ गया है। जिसे लेकर सिख समाज द्वारा हो रहे प्रदर्शन पर रोक का मामला सामने आ रहा है। बता दें कि सिख संगत की याचिका पर HC द्वारा सुनवाई हुई। फ़िल्म के सर्टिफ़िकेशन पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से इसे लेकर जवाब पेश किया जा चुका है। बता दें कि जबलपुर में सिख समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना है कि फिल्म में सिख समुदाय को ऐतिहासिक रूप से गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके साथ ही उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इमरजेंसी फिल्म में सिखों की भावनाओं को आहत किया गया है, जिससे पूरे समाज में आक्रोश का माहौल है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews