
Jabalpur News : जबलपुर के रेलवे उत्सव सामुदायिक भवन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसके तहत, 250 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और मौके पर युवाओं ने नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना।

45 शहरों में हुआ था आयोजित
दरअसल, आज नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत पांचवां कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका आयोजन 45 शहरों में किया गया था। इस दौरान पीएम ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। वहीं, नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि सरकार ने जो नियुक्तियां की हैं वह पूरी तरीके से पारदर्शी है। इससे उन युवाओं का उत्साह बढ़ता है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
युवाओं में दिखा उत्साह
वहीं, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार मेले का पांचवा आयोजन है। जिसमें 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस तरह के आयोजन से युवाओं में उत्साह बढ़ता है और वह देश के लिए संकल्पित होते हैं। सरकार का मकसद भी है कि जब देश आजादी की 100 वीं वर्षगांठ मनाए तो देश का हर युवा देश की प्रगति में बराबर का हिस्सेदार हो।
[dgv_vimeo_video id=”827187048″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

