Jabalpur News : होली पर शक्ति भवन पहुंचे ऊर्जा मंत्री, बोले- बढ़ सकते है बिजली के दाम

jbp

जबलपुर, संदीप कुमार। जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) सहित प्रदेश के कई अन्य मंत्री त्यौहार में अपने परिवार के साथ सैर सपाटे पर थे, उस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर(Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) जनता को बिजली की समस्या न हो इसके लिए प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री देर रात जबलपुर (Jabalpur) के शक्ति भवन पहुंचे। जहां उन्होंने बिजली संबधित जानकारी अधिकारियों से ली। वही आज ऊर्जा मंत्री जबलपुर से बिरसिंहपुर के लिए रवाना हो गए.

बढ़ सकते है बिजली के दाम

ऊर्जा मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर ने मीडिया से बात करने के दौरान संकेत दिए है कि हो सकता है इस साल दामो में कुछ इजाफा हो। उंन्होने बताया कि अगर हम ज्यादा दाम पर बिजली खरीदेंगे, खर्चे अधिक होंगे तो फिर स्वाभाविक है कि बिजली के दाम बढ़ें पर हमारा ये भी प्रयास होगा कि दाम न बढ़ें और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिजली के दाम का भार न पड़े.

कर्मचारियों से ऊर्जा मंत्री की अपील

अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 6 अप्रैल से बिजली विभाग के कर्मचारी चरणबद्ध काम का बहिष्कार कर रहे है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में कर्मचारियों के इस आंदोलन पर ऊर्जा मंत्री ने सभी से अपील की है कि वह लोग हड़ताल न करे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कर्मचारी अगर अपना काम करते हैं तो नैतिकता के आधार पर कर्मचारियों की बात सुनने का हमारा फर्ज होता है और हम कर्मचारियों की बात सुनेंगे भी। ऊर्जा मंत्री ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वह किसी भी तरह से काम बंद करके हड़ताल जैसा रूख ना अपनाएं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews