अस्पताल में घुसकर डॉक्टर से मारपीट, रेफर करने को लेकर थे नाराज

अस्पताल में घुसकर डॉक्टर से मारपीट, रेफर करने को लेकर थे नाराज

जबलपुर।संदीप कुमार।

जबलपुर के रांझी उपनागरिय सिविल अस्पताल में कुछ लोगो ने ड्यूटी डॉक्टर के साथ महज इस बात को लेकर मारपीट कर दी कि वहाँ तैनात डॉक्टर ने मरीज को ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।विवाद की खबर अस्पताल प्रबंधन ने रांझी थाना को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को बिट्टू मालवीय को अत्याधिक शराब पीने के चलते रांझी सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ पर की ड्यूटी डॉक्टर भरत कुमार खटीक ने मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इसी बात से नाराज मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ अभद्रता शुरू कर दी।बामुश्किल मौके पर मौजूद कुछ लोगो ने डॉक्टर को वहाँ से बचाते हुए परिषर के अंदर लेकर आये।इधर सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महज धारा 151 के तहत कार्यवाही कर मामले को दबा दिया।इस पूरे विवाद को लेकर डॉक्टर भरत खटीक पर भी इतना दवाब था कि वह भी पुलिस को शिकायत करने में पीछे हट रहे थे।बहरहाल साथी डॉक्टर के समझाइश के बाद उन्होंने रांझी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews