EOW ने नगर निगम के एकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मेडिकल बिल बनाने कर्मचारी से मांगी रिश्वत

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है, इसी के चलते लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और अन्य संस्थाएं घूसखोरों के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहीं हैं।
bribe

जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थ राकेश शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर की गई।

शिकायतकर्ता टी. रामाराव ने बताया कि वे नगर निगम में सफाई संरक्षक पद पर पदस्थ हैं और पूर्व में अतिक्रमण दल प्रभारी रह चुके हैं उन्होंने मेडिकल बिल जमा किया था। उन्होंने आरोप लगाया क अकाउंटेंट राकेश शर्मा ने मेडिकल बिल स्वीकार करने के लिए 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत की पुष्टि का बाद किया ट्रैप 

शिकायतकर्ता के अनुसार शुक्रवार को फोन कर अकाउंटेंट ने साफ तौर पर कहा था कि बिना पैसे दिए मेडिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा। रिश्वत देने से इनकार करते हुए टी. रामाराव ने इसकी शिकायत सीधे EOW से की। ईओडब्ल्यू ने शिकायत की पुष्टि  की और फिर उसके बाद योजना बनाकर जाल बिछाया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज

आज शनिवार दोपहर नगर निगम मुख्यालय के सामने पेट्रोल पंप पर जैसे ही अकाउंटेंट राकेश शर्मा ने  कर्मचारी टी रामाराव से रिश्वत की राशि ली टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। EOW  ने आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे से पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews