जबलपुर में भूतपूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, इलाज जारी

जबलपुर में भूतपूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, इलाज जारी

Shadow of man with pistol gun turned on his head wants to commit suicide. light and shadow

Jabalpur News : जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भूतपूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसके कनपटी में गोली लग गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। साथ ही, पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आइए विस्तार से जानें…

रीवा जिले का रहने वाला है पीड़ित

दरअसल, सैनिक का नाम विजय कुमार है जो कि मूलतः रीवा जिले के रामपुर का रहने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोरा बाजार थाना के बिलहरी में विजय कुमार अकेला रहता था। गोरा बाजार थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि मेडिकल कालेज से उन्हें सूचना मिली कि बिलहरी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी कनपटी में गोली मार ली है। हालत नाजुक होंने के कारण विजय कुमार को वैंटीलेटर में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews