जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग, बिल्डिंग तबाह

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग, बिल्डिंग तबाह

जबलपुर। संदीप कुमार।
केंद्रीय सुरक्षा संस्थान में बुधवार रात एक बार भीषण हादसा हुआ है।फेक्ट्री के सेक्शन एफ 2 की बिल्डिंग नंबर 147 में ये विस्फोट हुआ है जिसके चलते पूरी बिल्डिंग उड़ गई है।बताया जा रहा है कि जिस समय ये विस्फोट हुआ है उस दौरान सेक्शन और बिल्डिंग में कोई कर्मचारी नही था।विस्फ़ोट की सूचना मिलते ही जीएम सहित अन्य आला अधिकारी और कर्मचारी नेता मौके पर पहुँच गए साथ ही एक दर्जन से ज्यादा दमकल वाहन भी बिल्डिंग में लगी आग को काबू करने में जुट गई। माना जा रहा है कि सुरक्षा की अनदेखी के चलते ये हादसा हुआ।

इधर सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी फेक्ट्री पहुँच गए पर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें गेट पर ही सुरक्षा अधिकारियों ने रोक लिया।रांझी एसडीएम मनीषा वास्कले में बताया कि विस्फ़ोट फेक्ट्री के एफ 2 सेक्शन कि बिल्डिंग 147 में हुआ है।जिस जगह आग लगी है वहाँ पर मेटल का उपयोग किया जाता है यही वजह है कि आग के स्थान पर पानी का उपयोग कम किया जा रहा है।फिलहाल आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।अभी तक फेक्ट्री सहित नगर निगम की दमकल वाहनों का उपयोग किया गया है और आग पर काबू करने का प्रयास जारी है।

क्लोजिंग वर्ष के चलते उत्पादन का था दवाब…
मार्च माह साल का क्लोजिंग माह होता है लिहाजा ऐसे में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन का लक्ष्य कर्मचारियों पर रहता है।इस हादसे की एक वजह ये भी मानी जा रही कि कर्मचारी कम समय मे ज्यादा से ज्यादा काम कर रहे थे।इसके अलावा सुरक्षा की भी फेक्ट्री के सेक्शनो में अनदेखी की जा रही थी।

सूचना के बाद फेक्ट्री के जीएम सहित कर्मचारी नेता भी मौके पर पहुँचे…
सेक्शन एफ 2 में हुए विस्फोट की सूचना मिलने के बाद ओएफके फेक्ट्री के जनरल मैनेजर रविकांत माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी नेता भी पहुंच कर आग पर काबू करने में जुट गए।बताया जा रहा है कि सेक्शन में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है।

हादसे में नही हुई किसी प्रकार की जनहानि….
जिस समय विस्फोट हुआ था उस समय एफ टू सेक्शन में कोई भी कर्मचारी नहीं था यही वजह है कि इस भीषण विस्फोट में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल अभी स्थिति कंट्रोल में करने का प्रयास दमकल विभाग कर रहा है।साथ ही इस पूरे हादसे की सूचना जनरल मैनेजर ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड को दे दी है जिसके बाद इस हादसे की जांच की जाएगी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews