जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद तीन थानों की पुलिस के साथ एसपी अमित सिंह स्वयं आरोपियो को गिरफ्तार करने में जुट गए।आखिर कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस गिरफ्त में आए तीनो युवक नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव के रहने वाले है।जबलपुर एसपी अमित सिंह के मूताबिक आरोपियो में से एक शुभम ने पहले तो युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की और फिर उसे अपार्टमेंट में बुलाकर अपने दो अन्य दोस्तो के साथ मिलकर गैंगरेप किया।एसपी अमित सिंह ने बताया कि शुभम के साथ उसके दोस्त कमलेश और जित्तू भी थे जिसने गैंगरेप किया है।पुलिस को अंदेशा है कि इन तीन आरोपियो के अलावा और भी लोग इस गैंगरेप में शामिल है।आरोपियो ने गैंगरेप के वक्त युवती का वीडियो भी बनाया है।पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियो से पुलिस ने पिस्टल और चाकू भी बरामद किए है।फिलहाल पुलिस ने युवती को जहा मेडिकल के लिए लेडी एल्गिन अस्पताल लेकर पहुँची है वही आरोपियों से उनके अन्य साथियों के पूछताछ में जुटी है।
युवती के साथ फेसबुक फ्रेंड ने किया गैंगरेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Written by:Mp Breaking News
Published:





