फर्जी जबलपुर विकास प्रधिकरण अध्यक्ष गिरफ्तार, लम्बे समय से चल रहा था फरार

फर्जी जबलपुर विकास प्रधिकरण अध्यक्ष गिरफ्तार, लम्बे समय से चल रहा था फरार

जबलपुर, संदीप कुमार| फर्जी जॉइनिंग लेटर लेकर जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का पद हासिल करने वाले आरोपी को आज ओमती थाना पुलिस ने बरगी पुलिस (Bargi Police) के सहयोग से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है| आरोपी बीते 6 माह से लगातार फरार चल रहा था जिसे की आज बरगी (Bargi) से गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

फर्जी आदेश लेकर पहुँचा था जेडीए कार्यालय 
जानकारी के मुताबिक जुलाई माह में अध्यक्ष पद के लिए आरोपी अब्दुल महमूद रंगरेज जबलपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा और उसने दस्तावेज सीईओ को दीखते हुए अध्यक्ष पद के लिए अपनी ज्वाइनिंग मांगी।सीईओ को दस्तावेजो में कुछ शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके तहत जाँच में पाया गया कि अब्दुल महमूद रंगरेज के पास जो दस्तावेज है वो फर्जी है।

पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला किया दर्ज…..
ओमती पुलिस ने फर्जी जेडीए अध्यक्ष अब्दुल महमूद रंगरेज के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने कई बार अब्दुल महमूद रंगरेज के घर पर छापा भी मारा लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था।

ओमती पुलिस के सहयोग से बरगी पुलिस ने किया गिरफ्तार 
फर्जी जेडीए अध्यक्ष ओमती थाना पुलिस बीते 6 माह से लगातार तलाश कर रही थी, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल महमूद बरगी के एक गांव में छिपा हुआ बैठा है जिसके बाद ओमती पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बरगी पुलिस का सहयोग लिया और आखिरकार आज दोपहर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews