बहुत प्रसिद्ध है मध्य प्रदेश का ये सस्ता बाजार, सिर्फ 50 रुपए में खरीद सकते हैं जरूरत का हर सामान

cheapest market of jabalpur

Cheapest Market Of Jabalpur: मध्य प्रदेश में घूमने फिरने के लिए कई सारी जगह मौजूद है, जहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। एक से बढ़कर एक धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में तो आपने सुना होगा और इनका दीदार भी किया होगा। लेकिन आज हम आपको मध्य प्रदेश के एक ऐसे शानदार बाजार के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको बहुत ही कम कीमत पर एक से बढ़कर एक बढ़िया वैरायटी के सामान की खरीदारी करने का मौका मिलेगा।

जबलपुर में है सबसे सस्ता बाजार

प्रदेश की संस्कारधानी के नाम से प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन नगरी जबलपुर में एक खास मार्केट मौजूद है। जहां पर सिर्फ 50 रुपए में एक से बढ़कर एक सामानों की खरीदारी की जा सकती है।

महंगाई के इस दौर में लोग वहीं से खरीदारी करना पसंद करते हैं, जहां उन्हें सस्ती कीमत में अच्छा सामान मिल जाता है। जबलपुर का यह मार्केट ठीक वैसा ही है, जहां आपको सस्ता और अच्छा सामान मिलेगा।

फेमस है इंदिरा मार्केट

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार इतने बड़े जबलपुर शहर में आपको ये सस्ते आइटम वाला प्रसिद्ध मार्केट कहां मिलेगा। तो हम आपको बता दें कि यह बाजार इंदिरा मार्केट के नाम से फेमस है। यहां जाने पर आपको 50 से 60 रुपए में चश्मा, घड़ी, बेल्ट, वॉलेट, मोजे, टोपी जैसी चीजें मिल जाएगी।

मिलता है जरूरत का हर सामान

जबलपुर के रहने वाले लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत का हर सामान इसी मार्केट से खरीदते हैं। यहां पर अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट बजट के हिसाब से मिल जाते हैं। स्टूडेंट के हिसाब से ये मार्केट काफी बेस्ट है क्योंकि उन्हें यहां अच्छी क्वालिटी के बैग के साथ जरूरत की अन्य चीजें भी मिल जाती है। महंगाई के इस दौर में जबलपुर के इस मार्केट का हर कोई दीवाना है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews