बेटे को बचाने पिता ने छिपाई हमले की बात, घायल की मौत के बाद पिता पुत्र जेल में

jabalpur crime news

जबलपुर, संदीप कुमार।  जबलपुर (Jabalpur) के बेलखेड़ा में साले ने जीजा के सिर पर हमला कर दिया, घटना के बाद आरोपी युवक के पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए दामाद को दुर्घटना घायल बताकर भर्ती करा दिया, उपचार के दौरान जीजा की मौत हो गई। पुलिस ने जांच ककी तो पता चला कि युवक की मौत हमला करने से हुई है। मामला सामने आने के बाद बेलखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धमनी पाटन निवासी 30 वर्षीय संतोष चौधरी का मनकेडी में एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।  पुलिस जांच में पता चला कि 8 दिसंबर 2021 को ग्राम धामली पाटन निवासी 30 वर्षीय संतोष चौधरी अपनी ससुराल मनकेडी गया था, ससुराल में किसी बात को लेकर संतोष का अपने ससुर पुन्नू चौधरी से विवाद हो गया और संतोष ने ससुर पुन्नू पर हमला कर दिया इसके बाद संतोष गांव चला गया।

 ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द 21 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, 1 करोड़ को होगा लाभ

इसी बीच पुन्नू के बेटे तूफान चौधरी को पता चला कि उसके जीजा संतोष ने पिता के साथ मारपीट की है, गुस्से में आए तूफान ने अपने जीजा संतोष चौधरी के सिर पर रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। हमले में संतोष के सिर पर गंभीर चोट आई. अब घटना को छिपाने ससुर पुन्नू चौधरी ने घायल संतोष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और बताया कि संतोष का एक्सीडेंट हो गया है लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो सारा मामला खुल गया।  पुलिस ने पिता-पुत्र को आरोपी पाए जाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 ये भी पढ़ें – कुत्तों के हमले से घायल बच्ची के मामले में मानव अधिकार आयोग सख्त, प्रशासन से मांगा जवाब

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews