
Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, बीते 13 जुलाई को एक पिता ने गन पॉइंट पर अपने दो बच्चों का अपहरण किया था। जिन्हें पुलिस ने ट्रेस कर दोनो बच्चों को मथुरा से बरामद कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने बच्चों के साथ आरोपी पिता और वारदात में शामिल 2 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित उनकी मां के हवाले कर दिया है। वहीं, सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुछताछ शुरू कर दी गई है।
घटना CCTV कैमरे में हुई थी कैमरे
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ने बच्चों को अगवा करने के बाद यूपी के मथुरा में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छुपाकर रखा था। दरअसल, आरोपी राजपाल सिंह की पत्नी भाग्यश्री परिवारिक विवाद के चलते अपने पति से अलग होकर जबलपुर स्तिथ मायके में रह रही थी। महिला के मूताबिक, सेना में पदस्थ राजपाल से उसने 2013 में लव मैरिज की थी लेकिन आए दिन मारपीट के चलते वो दो साल पहले भाग्यश्री अपनी मां के पास मायके में रह रही थी। तभी आरोपी 13 जुलाई को अपने तीन अन्य साथियों के साथ बिलहरी स्थित ससुराल पहुंचा और बंदूक की नोक पर अपने दोनों नाबालिग बेटा और बेटी का अपहरण कर वहां से फरार हो गया।
आरोपी को किया गिरफ्तार
जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उपयोग की गई गाड़ी नंबर और मोबाइल के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान राजपाल के मोबाइल की लोकेशन मथुरा में मिली। जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी राजपाल और उसके साथियों को मथुरा से गिरफ्तार कर बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और फिर आज सुबह मासूम अनिकेत और निकिता के साथ आरोपियों को लेकर जबलपुर पहुंची। वहीं, कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों बच्चों को उनकी मां सौंप दिया गया। हालांकि, वारदात से बच्चे काफी डरे सहमे नजर आ रहे थे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

