जबलपुर में पिता ने बंदूक की नोंक पर अपने दो बच्चों का किया अपहरण, घटना CCTV कैमरे में कैद

CCTV

Jablapur New : जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने दो बच्चों का खुद ही अपहरण कर लिया है। जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गयी है। वहीं, सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है। साथ ही, उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

बिलहरी का मामला

दरअसल, मामला बिलहरी का है। जब गुरुवार की रात सेना में पदस्थ बच्चों के पिता ने ही दोनों बच्चों का अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई-बहन अपने घर के पास स्थित मंदिर में खेल रहें थे, तभी काली कार में बच्चों का पिता राजपाल अपने चार साथियों के साथ वहां आया और बंदूक की नोंक पर दोनों बच्चों को उठाकर वहां से फरार हो गया। बच्चों की माँ ने चीख-पुकार सुनकर उनका पीछा किया लेकिन तबतक राजपाल बहुत दूर जा चुका था।

बंदूक की नोंक पर किया अपहरण

बता दें कि दोनों बच्चे घर के पास मंदिर में पूजा करने आए थे, तभी काली कार में पांच लोग उतरे और बंदूक की नोंक पर दोनों बच्चों को उठाया। पड़ोस के लोगों ने जब उन्हें रोका तो बंदूक दिखाकर उन्हें धमका दिया और दोनों बच्चों को उठा कर ले गए। आरोपियों के भागते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। जिसमें देखा जा सकता है कि ब्लेक कार से आए पांच लोग बच्चों को उठाकर भाग रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”845235429″]

पिता की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, माँ ने गोरा बाजार थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस बच्चों को ले जाने वाले पिता की तलाश में जुट गई है। बता दें कि बच्चों का पिता राजपाल भोपाल सिग्नल्स में नायब सूबेदार के पद पर पदस्थ है। विवादों के कारण साल 2021 में दोनों अलग-अलग रहने लगे। भाग्यश्री बीते दो सालों से अपने मां के साथ बिलहरी में रह रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews