महिला डाक्टर के घर में लगे CCTV कैमरे से की जा रही थी उनकी निगरानी, पुलिस ने दर्ज किया मामला जनता को दी ये सलाह

लोगों को सलाह दी है कि ऐसे कैमरे जो कि आईपी एड्रेस पर है, उनके समय-समय पर पासवर्ड बदलना चाहिए, यह भी देखना चाहिए कि सीसीटीवी में सामान लगा हुआ है, वो किस देश का है, क्योंकि उसका भी मानक तय होता है।
Jabalpur News

Jabalpur News

जबलपुर में एक महिला डाक्टर के घर पर लगे CCTV कैमरे से उसपर निगरानी रखी जा रही थी, खुलासा हुआ तो हड़कंप मंच गया, जिसके बाद डाक्टर ने गोरखपुर थाने में इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस अब उस शख्श को तलाश रही है जिसने महिला डाक्टर के घर पर कैमरे लगाए थे। डाक्टर का आरोप है कि उनके लिविंग एरिया के कैमरे से अजीब आवाज आ रही थी, तब पता चला कि कैमरे में किसी ने हैक कर रखा है।

दरअसल आदर्श नगर निवासी डॉ प्राची सक्सेना ने करीब चार साल पहले अपने घर पर कैमरे लगवाए थे। करीब एक सप्ताह पहले आचानक ही अजीब अवाज कैमरे से सुनाई देने लगी। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया, पर जब उन्होंने एकाग्रचित होकर आवाज को सुना तो पता चला कि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे से आवाज आ रही है,जिसमें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।

पुलिस ने कैमरे जब्त कर जाँच के लिए भेजे 

डाक्टर ने मोबाइल से जब गड़बड़ी की आशंका पर वीडियो और आवाज रिकार्ड करना चाही लेकिन जैसे ही वह मोबाइल को लेकर कैमरे के पास जाती तो आवाज आना बंद हो जाती। इसके बाद डाक्टर ने कैमरे को कपड़े से ढक  दिया और फिर किसी को बिना बताए कनेक्शन कट कर दिया। डाक्टर प्राची सक्सेना ने शुक्रवार को गोरखपुर थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने डाक्टर के घर पर लगे दो कैमरों को जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा है।

डॉ प्राची ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की जागरूकता पोस्ट 

इस घटना के बाद लोगों को जागरुक करने के लिए डा प्राची सक्सेना ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने साइबर अटैक और उससे सुरक्षित रहने की सलाह भी लोगों को दी। इधर गोरखपुर थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जनता को दी ये सलाह 

साइबर एएसपी जितेंद्र सिंह ने भी इस तरह के अपराध को गंभीर मानते हुए लोगों को सलाह दी है कि ऐसे कैमरे जो कि आईपी एड्रेस पर है, उनके समय-समय पर पासवर्ड बदलना चाहिए, यह भी देखना चाहिए कि सीसीटीवी में सामान लगा हुआ है, वो किस देश का है, क्योंकि उसका भी मानक तय होता है। एएसपी के मुताबिक जो भी चीज इंटरनेट से कनेक्ट होती है, चाहे वह सीसीटीवी हो,मोबाइल हो, टीवी या फिर अन्य सामग्री, उनमें हैक होने की संभावना बनी रहती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews