प्रशासन की कार्रवाई, तोड़ी अखबार मालिक के बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल

प्रशासन की कार्रवाई, तोड़ी अखबार मालिक के बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल

जबलपुर,संदीप कुमार।जिला प्रशासन और नगर निगम आज भारी पुलिस बल के बीच रसल चौक स्थित एक सांध्य अखबार की चौथी मंजिल को तोड़ने पहुँच गए । इसकी खबर जैसे ही अखबार मालिक को लगी तो वो भी अपने वकील के साथ मौके पर पहुँच गए और उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया पर प्रशासन के सामने उनकी एक न चली।

अनुमति चार मंजिल की,तान दी पांचवी मंजिल

जबलपुर नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अखबार संचालक रज्जाक खान के पास सिर्फ 4 मंजिल तक की अनुमति थी। जबकि उन्होंने पांचवी मंजिल को बिना निगम से अनुमति के बना ली। वही जो बिल्डिंग कंपाउंडिंग भवन मालिक के द्वारा की गई है वो कल ही ऑन लाइन की है। नगर निगम के भवन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि बिल्डिंग के पांचवे तल में जो एक रूम,एक किचिन बनाई गई है वो कम्पोउंडिंग के अधिक है , जिसे तोड़ा जा रहा है । वही ये भी जाँच की जा रही है कि भवन का कुल कितना क्षेत्र निगम की अनुमति में है और कितना नही।

बिना नोटिस के निगम कर रही है कार्रवाई

जबलपुर नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई को भू स्वामी ने अवैध बताया,बिल्डिंग मालिक के वकील का आरोप है कि नगर निगम बिना नोटिस के एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा है । जबकि बिल्डिंग स्वामी ने बाकायदा नक्शा पास करवाया है । बावजूद इसके नगर निगम एक मंजिल को अवैध बता कर तोड़ रहा है। बिल्डिंग मालिक के वकील का कहना है कि भारी पुलिस बल को लाकर जिला प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाते हुए जबरन कार्रवाई कर रहा है जिसके विरोध में न्यायलय की शरण ली जाएगी।

बिल्डिंग का माला तोड़ने बाजार करवा दिया बंन्द

दीपावली पर्व के समय जब हर व्यापारी का व्यापार का समय होता है । ठीक उस दिन बिल्डिंग के एक माले को तोड़ने के लिए जबलपुर जिला प्रशासन ने रसल चौक को बेरिकेट करते हुए बंन्द करवा दिया,जिसके कारण सैकड़ो दूकाने बंन्द हो गई है इसके अलावा आवागमन भी शहर को बाधित हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews