
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक खबर सामने आई है, जब जिला अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा गार्ड और मरीज के बीच मारपीट हो गई। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब की है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन वीडियो की पुष्टि करने के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर ने ठोस कदम उठाया है।
मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्स कंपनी पर जुर्माना लगाते हुए गार्ड को हटा दिया है। सिविल सर्जन डॉ. मनीष मिश्रा ने वीडियो की पुष्टि की।
लगाया जुर्माना
इस मामले में आउटसोर्स कंपनी पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही संबंधित गार्ड को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है एक व्यक्ति शराब पीकर इलाज के लिए जिला अस्पताल आया था। उस दौरान वार्ड के बाहर भीड़ लग गई, तो मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड सब को वहां से हटाने लगा। जब वह नहीं हटा तो गार्ड ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
देखें Video
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति शराब पीकर इलाज करवाने जिला अस्पताल पहुंचा था। नशे में धुत होने के कारण वह जमीन पर बैठ गया। मौके पर मौजूद गार्ड द्वारा उसे बार-बार हटने के लिए कहा गया, लेकिन जब वह नहीं नहीं हटा तो, गुस्से से गार्ड ने मरीज के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”1027930401″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

