Jabalpur News: दो बाइक की आपसी टक्कर बाद युवकों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Jabalpur News: दो बाइक की आपसी टक्कर बाद युवकों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Jabalpur News : जबलपुर में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मदन महल थाने के पुराने बस स्टैंड के पास 2 दिन पहले दो बाइक में बैठे युवक आपस में टकरा गए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

वीडियो में साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि एक युवक दूसरे को किस तरह से मार रहा है, तो वहीं आसपास कई लोग मूकदर्शक बनकर यह नजारा देख रहे हैं। बीच शहर पर करीब आधे घंटे तक हुई मारपीट के बाद जैसे ही जानकारी पुलिस को लगी, वह मौके पर पहुंची। तब तक दोनों ही युवक वहां से अपनी-अपनी गाड़ियां उठाकर निकल चुके थे। हालांकि, दोनों ही पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट पुलिस थाने में नहीं दर्ज कराई गई है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews