Jabalpur Fire Accident: बस में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने डेढ़ घंट की मशक्कत के बाद पाया काबू

Jabalpur Fire Accident: बस में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने डेढ़ घंट की मशक्कत के बाद पाया काबू

Jabalpur Fire Accident : जबलपुर आईएसबीटी माढोताल में देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक बस में आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

बताया जा रहा है कि तीन बसों में आग लगी थी लेकिन मौके पर जाकर देखा गया तो एक ही बस आग से जल रही थी। बस में आग लगते ही लोग दहशत में पानी, रेत सहित अपने-अपने स्तर से आग बुझाने की मशक्कत करते रहे लेकिन आग बेकाबू होती गई। आनन फानन में नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी गई। जब दमकल कर्मी पहुंचे तब तक एक बस में आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने पानी से भरे तीन वाहनों की मदद से करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक खड़ी एक बस जलकर खाक हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली दृष्टि से आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। साथ ही, एक साथ तीन बसों में आग लगना संदेह के घेरे में भी आता है फिलहाल, जांच होने के बाद ही कारण सामने आएगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews