कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से काम करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया। अस्पताल के सभी ऑपरेशन और इलाज को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, और घटना के बाद प्रशासन ने अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
jabalpur fire

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के कटंगी स्थित सरकारी अस्पताल में आज दोपहर एक बड़ी घटना हुई। बताया जा रहा है कि अस्पताल के मीटर में सॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई और पूरा अस्पताल धुएं से भर गया। घटना के समय अस्पताल में कई मरीज और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल की ट्रांसफॉर्मर से कुछ चिंगारी निकली, जो मीटर से टकराई और सॉर्ट सर्किट का कारण बनी। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और पूरे भवन में धुआं भरने लगा। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से काम करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया। अस्पताल के सभी ऑपरेशन और इलाज को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, और घटना के बाद प्रशासन ने अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

अस्पताल प्रशासन ने जांच की बात कही

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर थी। आग की घटनाओं से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन ने जल्द ही जांच की बात कही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews