Jabalpur पहुंची “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” की पहली उड़ान, वाटर कैनन से हुआ भव्य स्वागत

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा के विमान को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा  के लिए रवाना किया। जबलपुर से अशोक पंवार एवं भोपाल से सवार तीन यात्री हुए रीवा रवाना।
PM Shri Tourism Air Service

Jabalpur News :  मध्य प्रदेश के पर्यटन को पंख लगाने आज से पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा की शुरुआत मध्य प्रदेश में हो गई, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज विमान तल से उड़ानों को रवाना किया, भोपाल से यात्रियों को लेकर पहली उड़ान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंची जहाँ वाटर कैनन से उसका शानदार स्वागत किया गया।

6 यात्रियों के साथ जबलपुर पहुंची पहली फ्लाइट

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा की पहली उड़ान गुरुवार को भोपाल से जबलपुर पहुँची, फ्लाइट का भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को पायलट, को-पायलट के अलावा छह यात्रियों को लेकर जबलपुर पहुँची पहली फ्लाइट में यात्रियों के साथ सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल थे। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज अंतरराष्ट्रीय विमान तल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यटन वायु सेवा की पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर जबलपुर रवाना किया। जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत किया गया।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की अगवानी 

एयरपोर्ट पर पर्यटन वायुसेवा के स्वागत कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष बरकड़े एवं नीरज सिंह, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू, नगर निगम अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिनी मरावी एवं अन्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं सभी अतिथियों द्वारा फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया गया। जबलपुर से अशोक पंवार एवं भोपाल से सवार तीन यात्री हुए रीवा रवाना।

जबलपुर से रीवा के लिए रवाना हुई फ्लाइट 

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा के विमान को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा  के लिए रवाना किया । इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्व अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े एवं नीरज सिंह, तेल घाणी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिनी मरावी, प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी मौजूद थे ।

[dgv_vimeo_video id=”957652871″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews