पहले की दोस्ती फिर गैंगरेप, किशोरी को घुमाने के बहाने साथ ले गए युवक

gwalior

जबलपुर, संदीप कुमार। संस्करधानी जबलपुर आज एक बार फिर शर्मसार हुई। दो दोस्तों ने पहले तो 19 वर्षीय किशोरी के साथ दोस्ती की और फिर उसे नर्मदा जयंती घूमने के लिए भेड़ाघाट ले गए, जहाँ युवती के साथ गैंगरेप (gang rape) किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित किशोरी को छोड़ने आ रहे थे तभी उसकी बड़ी बहन की नजर उनपर पड़ गई जिसके बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गए।

शराब पिलाई और फिर किया गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम दो युवक सत्यम और गुलशन एक किशोरी दोस्त को नर्मदा जयंती घूमने के लिए बाइक से लेकर भेड़ाघाट गए। वहाँ तीनों ने शराब पी, इसके बाद किशोरी को सूने मकान में ले जाकर उसके साथ दोनों युवकों ने रेप किया। रेप करने के बाद जब दोनो आरोपी युवक उसे छोड़ने जा रहे तभी किशोरी की बहन की नजर उन लोगो पर पड़ गई तो वह किशोरी को वही छोड़कर भाग गए।

किशोरी ने गढ़ा थाना में दर्ज करवाई शिकायत
शराब के नशे में चूर किशोरी को देख बहन ने अपने परिजनों को सूचना दी और युवती से पूछताछ की उसने सारा घटनाक्रम उन्हें बताया। परिजनों के द्वारा मामले की गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी गुलशन राजपूत और सत्यम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

आगे की कार्रवाई करेगी भेड़ाघाट थाना पुलिस
किशोरी के साथ हुई घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र की है इसलिए गढ़ा थाना पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही भेड़ाघाट थाना पुलिस को सौंप दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews