
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ ओमती इलाके की पूजा बेकरी में फूड डिपार्टमेंट की टीम ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की है। यहां गंदगी के बीच केक, पेस्ट्री, बिस्किट और दूसरे बेकरी प्रोडक्ट्स बनते मिले। कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों और टीम में नोकझोंक भी हुई। इस पर पुलिस को बुलाया गया। टीम ने सैंपल लिए हैं। प्रोडक्शन रुकवा दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि बेकरी ओनर के पास लाइसेंस भी नहीं है।
क्या है पूरा मामला
खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को छोटी ओमती स्थित पूजा बेकरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान बेकरी में भारी गंदगी के बीच केक, बिस्किट्स एवं अन्य बेकरी के आइटम तैयार किए जा रहे थे। जिसका सैंपल लेकर जाँच के लिए भेज दिए गए। साथ ही संचालक से लाइसेंस की पूछताछ की तो वह भी दर्शाया नहीं पाया।
आगे बताया कि लाइसेंस प्रस्तुत न किए जाने की दशा में बेकरी को सील करने की कार्रवाई की गई। बेकरी में जब तक साफ सफाई नहीं हो जाती तब तक उसे बंद रखने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा मौके से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर भोपाल लैब भेजे दिए गए हैं। वहीं रिपोर्ट आ जाने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
