वन विभाग ने 3 शिकारियों को पकड़ा,तेंदुए की खाल और हड्डियां बरामद

वन विभाग ने 3 शिकारियों को पकड़ा,तेंदुए की खाल और हड्डियां बरामद

जबलपुर/संदीप कुमार

अवैध शिकार के खिलाफ एसटीएफ वाइल्ड लाइफ और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए शिकारियों के पास से तेंदुए की खाल हड्डियां और अवशेष बरामद हुए हैं। तीनों ही शिकारी लंबे समय से अवैध शिकार में लिप्त बताए जा रहे हैं।

अचानकमार टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ की सूचना पर सोमवार सुबह एसटीएफ वाइल्ड लाइफ और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जबलपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डिंडोरी-अमरकंटक मार्ग स्थित जगतपुर के हाईवे से तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। शिकारियों के नाम राम सिंह, भगवानी और शक्ति सिंह बताए जा रहे हैं। अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि यह तीनों ही शिकारी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से वन्यजीवों का शिकार कर खालों और हड्डियों की तस्करी किया करते थे। एसटीएफ ने वन अधिनियम के तहत तीनों ही शिकारियों पर मामला दर्ज कर इनसे अन्य केसों की पूछताछ शुरू कर दी है। एसटीएफ को उम्मीद है कि विस्तृत जांच के बाद शिकार के कई और मामले का खुलासा हो सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews