जबलपुर : कांग्रेस की रैली के दौरान BJP के पूर्व मंत्री के बेटे को यह हरकत करना पड़ गया भारी, FIR दर्ज

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बेलबाग थाना पुलिस ने राजा सोनकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
FIR

show pistol during Congress rally in Jabalpur

जबलपुर में कांग्रेस की रैली के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री के बेटे को अपनी हरकत भारी पड़ गई, पूर्व मंत्री के बेटे ने कांग्रेस की रैली के दौरान अपने घर की बालकनी से पिस्टल लहरा दी।

भाजपा से पूर्व मंत्री रहे अंचल सोनकर के बेटे राजा सोनकर की करतूत 

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा से विधायक रहे अंचल सोनकर के बेटे राजा सोनकर को पिस्तौल लहराना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बेलबाग थाना पुलिस ने राजा सोनकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

वीडियो वायरल होते ही निकली अकड़ 

हालांकि वायरल वीडियो को राजा सोनकर ने गलत बताते हुए कहा कि जो पिस्टल उसके हाथ में थी वह खिलौने वाले थी और जिस दौरान कांग्रेस की रैली घर के सामने से निकल रही थी तब वह बालकनी में बच्चों के साथ खेल रहा था।

मामला दर्ज 

राजा सोनकर ने कहा कि रैली के सामने पिस्तौल लहराते का उसका कोई भी मकसद नहीं था। एसपी को लेकर पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जानकारी उनके खिलाफ प्रचारित की जा रही है वह भ्रामक और गलत है। बेलबाग थाना पुलिस ने राजा सोनकर की तमाम दलीलों को दरकिनार करते हुए उनके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

बिना लाइसेंस कहाँ से लाई पिस्टल 

दरअसल मंगलवार दोपहर जब पूर्व विधानसभा के विधायक लखन घनघोरिया की रैली राम मंदिर से एसपी ऑफिस की ओर जा रही थी तभी ब्यौहारबाग के पास राजा सोनकर बालकनी से पिस्तौल लहराते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि राजा सोनकर के पास पिस्तौल व रिवाल्वर का कोई लाइसेंस नहीं है यह बात भी सामने आए कि राजा बालकनी से रिवाल्वर जैसा हथियार ही लहरा रहे थे फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews