पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने डॉक्टर के साथ की अभद्रता, नाराज डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने डॉक्टर के साथ की अभद्रता, नाराज डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा शासकीय अस्पताल में पदस्थ एक डाक्टर के साथ पूर्व भाजपा विधायक दिलीप दुबे के बेटे ने इस कदर अभद्रता की है कि डाक्टर ने इस्तीफा देनें की धमकी दे डाली, घटना रविवार रात की जहां डॉक्टर चिन्मय प्रधान और पूर्व विधायक के बेटे राजा दुबे के बीच जमकर विवाद हुआ हालांकि इस मामले में अभी डाक्टर ने किसी प्रकार की शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई है गई है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। रविवार की शाम को पूर्व भाजपा विधायक दिलीप दुबे के बेटे राजा दुबे अपने बस ड्राइवर को लेकर शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचे थे, चालक का पैर फैक्चर हो गया था, अस्पताल में प्लास्टर बांधने को लेकर हंगामा हो रहा था इसी बीच अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चिन्मय प्रधान कमरे में पहुंचे और हंगामे की वजह जानी, इतना सुनते ही पूर्व विधायक के बेटे राजा दुबे ने उनसे बहस करना शुरू कर दिया, डॉक्टर ने कहा कि आज छुट्टी है इसके बाद भी मैं ईलाज करने को तैयार हूं , इतना सुनते राजा दुबे बहानेबाजी का आरोप लगाते हुए डाक्टर से विवाद करने लगे। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चिन्मय प्रधान के बीच विवाद हुआ और विवाद को देखते हुए डॉक्टर ने अस्पताल में ही अपना इस्तीफा दे दिया।

अस्पताल में हो रहे विवाद की सूचना पर प्रभारी डॉ सुनील लटियार भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया।इस दौरान बहसबाजी जारी रही। नाराज डॉ चिन्मय प्रधान ने शिकायती पत्र अस्पताल प्रभारी को सौंपते हुए इस्तीफा भी दे दिया। डॉक्टर प्रधान ने कहा है कि वह इस स्थिति में काम नहीं कर सकते, इसलिए 26 दिसंबर से अस्पताल नहीं आएंगे। वही जब यह मामला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा तक पहुंचा तो उन्होंने आश्वासन दिया कि डॉक्टर के साथ जिसने भी अभद्रता की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, डॉक्टर चिन्मय प्रधान को यह भी कहा गया है कि वह इस्तीफा ना दें उनकी ड्यूटी किसी और स्थान पर लगा दी जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews