
जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MP high court) के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (former chief justice) का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन (death) हो गया। रिटायर्ड होने के बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस.के सेठ इंदौर (indore) में रह रहे थे, बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते उनका निधन हुआ है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस.के सेठ 14 नवंबर 2008 से लेकर 9 जून 2019 तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके है। इसके बाद सेठ ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का भी दायित्व संभाला था।
यह भी पढ़ें… दमोह: होम क्वारंटाइन मरीजों के साथ प्रतिदिन हजारों मरीजों की मदद कर रहा कोविड-19 कमांड सेंटर
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य पीठ जबलपुर से वर्ष 1981 में विधि व्यवसाय शुरू करने वाले श्री एस.के सेठ को 21 मार्च 2003 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद 19 मार्च जनवरी 2004 को उन्हें स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज ने वीडियो संवाद के जरिए जाना मरीजों का हाल, बढ़ाया हौसला
जबलपुर में वकालत के दौरान एस.के सेठ निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता और कई मामलों की यादगार पैरवी भी कर चुके थे। वकीलों के साथ उनका मिलनसार व्यवहार रहा, यही कारण था कि वकीलों के बीच भी वह खासा चर्चित रहे, उनके अचानक हुए निधन से जबलपुर के वकीलों सहित विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
CTO और डिजिटल हेड

