पूर्व मंत्री तरुण भनोट निकले कोरोना पॉजिटिव, भाजपा विधायक अजय विश्नोई घर में कैद

पूर्व मंत्री तरुण भनोट निकले कोरोना पॉजिटिव, भाजपा विधायक अजय विश्नोई घर में कैद

जबलपुर, संदीप कुमार| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है| अब तक कई दिग्गज नेता भी इसकी चपेट में आ चुके हैं| पूर्व मंत्री तरुण भनोट (Tarun Bhanot) के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता व विधायक अजय विश्नोई (Ajay Vishnoi) होम क्वारंटाइन हो गए हैं| वे रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में भी नहीं पहुंचे| उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर होम क्वारंटाइन (Home quarantine) होने की जानकारी दी|

बीजेपी विधायक विश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा-आज में अपने परिवार से अलग हो गया। अपने ही घर के एक कमरे में कैद हो गया। इसी को कहते है होम कोरेंटाईन। इसकी नोबत इस लिए आई क्योकि कल एक बैठक में मैं भाई तरुण भनोट के पास बैठा था। 2 गज की दूरी को भूल कर। भाई तरुण भनोट कल कोविड पॉजिटिव हो गए और मैं 10 दिन के लिए होम कोरंटीन। ऐसा इसलिए करना पड़ा ताकि मैं अपनो के लिए खतरा न बन जाऊं। अपनो को संक्रमित न कर दूँ।

कहा- चिंता की बात नहीं सावधानी जरूरी
उन्होंने आगे लिखा-डॉक्टरों ने दवाई भी दी है और नित्य व्यायाम और प्राणायाम करने की सलाह भी दी है, जो मैं रोज करता हूं। जिस कमरे में मैं हूँ उस कमरे के साथ वो छत लगी हुई है मैं जिस पर रोज व्यायाम करता हूं और साइकिल चलाता हूं। आज से शाम की वाक भी इसी छत पर की है। चिंता करने की कोई बात नही है सावधानी जरूरी है। आप सब की दुआएं मेरे साथ है।

पूर्व वित्त मंत्री भनोट पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर की अपील
इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री और जबलपुर पश्चिम से विधायक तरुण भनोत ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर यह जानकारी सार्वजनिक की है कि 2 दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और जब उन्होंने कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया तो वे पॉजिटिव निकले, इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है बीते दिनों वे जिन लोगों से मिले हैं वे खुद का कोरोना वायरस का टेस्ट करवा लें| इसके पहले तरुण भनोत के परिवार में दो लोग कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि अभी सभी लोगों की तबीयत ठीक है| जबलपुर में इसके पहले पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews