नागपुर में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए जबलपुर के चार लोग, अस्पताल में भर्ती

नागपुर में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए जबलपुर के चार लोग, अस्पताल में भर्ती

जबलपुर| संदीप कुमार| कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने पर जबलपुरवासी काफी हद तक सफल भी हो रहे है| इस बीच ये बाते सामने आई है कि जबलपुर के भी कुछ तब्लीगी जमाती कोरोना पॉजिटीव मिले है | हालांकि यह सभी जमाती नागपुर में ठहरे हुए है।जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने खुलासा करते हुए कहा कि जबलपुर के चार जमाती कोरोना पॉजिटीव मिले है और वर्तमान में चारो नागपुर में रहकर ईलाज करवा रहे है। 16 मांर्च को जबलपुर से गए चारो जामतियो की तब्लीगी जमात के बीच आने की आशंका जताई जा रही है।कलेक्टर भरत यादव की मुताबिक चारो जबलपुर निवासी चारो लोग धार्मिक प्रवचन देने के लिए नागपुर गए थे और तभी से वही ठहरे हुए है अभी नागपुर के मेयो अस्पताल में इनका इलाज किया जा रहा है।

परिवार वालो को जिला प्रशासन ने किया होम क्योराटाईन……
जैसे ही जबलपुर जिला प्रशासन को सूचना मिली कि चार लोग जबलपुर के धार्मिक प्रवचन देने नागपुर गए हुए थे और उनकी रिपोर्ट कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटीव आई है वैसे ही उनके परिजनों को भी चिन्हित कर लिया गया है फिलहाल उनके परिवार वालो को घरों पर ही रहने के निर्देश दिए गए है और अब ये भी प्रमाणित हक गया है कि वो चारो अभी नागपुर में है और अपना ईलाज करवा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews