Hindi News

डेटिंग एप के जरिये की दोस्ती, बंधक बनाकर तीन दिन तक किया शारीरिक शोषण, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Written by:Atul Saxena
Published:
छात्रा ने पहले डेटिंग एप के जरिये अंजान युवक से दोस्ती की, फिर उनके मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए, युवक ने लड़की को फंसाया, भरोसे में लिया और मिलने के लिए जबलपुर से मंडला बुलाया और फिर दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया
डेटिंग एप के जरिये की दोस्ती, बंधक बनाकर तीन दिन तक किया शारीरिक शोषण, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में कक्षा सातवीं की पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है, पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा है उसने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है

जानकारी के मुतबिक गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ मंडला में ये घटना हुई। आरोपी युवक ने उसे सोशल मीडिया एप के जरिए फंसाया और फिर तीन दिन तक बंधक बनाकर दोस्त के साथ शारीरिक शोषण किया।

डेटिंग एप पर हुई दोस्ती, घर बुलाकर दोस्त के साथ किया शारीरिक शोषण  

पुलिस को शिकायत में छात्रा ने बताया कि डेटिंग एप के जरिए मंडला निवासी आरोपी अज्ञात युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद मोबाइल पर बात होने लगी चैटिंग होने लगी और दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने छात्रा को मंडला बुलाया, छात्रा बिना घर बताये मंडला चली गई जहाँ आरोपी युवक ने उसे कमरे में बंधक बनाया औ रपने दोस्त को बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

परिजनों के साथ पहुंची थाने, दर्ज कराई शिकायत 

पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर वापस घर पहुंची, उसने अपनी माँ को पूरा घटनाक्रम बताया और फिर परिजनों ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, छात्रा ने पुलिस को आरोपी युवक के साथ हुई बातचीत और पुरा घटनाक्रम बताया है पुलिस ने मामला दर्ज का आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट  

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews