डिप्टी कलेक्टर से लेकर तहसीलदार की ड्यूटी फिक्स, कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

डिप्टी कलेक्टर से लेकर तहसीलदार की ड्यूटी फिक्स, कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

जबलपुर, संदीप कुमार| कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कर्मवीर शर्मा (Karmveer Sharma) ने राजस्व के कामो के साथ साथ अब जनता और नेताओं से मिलने के लिए भी अलग-अलग ड्यूटी लगा दी है। मसलन किस दिन कौन सा अधिकारी ज्ञापन लेगा यह ड्यूटी भी कलेक्टर (Collector) ने फिक्स कर दी है।

सोमवार को डिप्टी कलेक्टर साजिद खान, मंगलवार को एसडीएम रांझी व नायब तहसीलदार नीरज तखरया, बुधवार को डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार और सृष्टि प्रजापति, गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर दीपा श्री गुप्ता, शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर कलावती ब्यौरे और शनिवार को तहसीलदार जबलपुर व नायब तहसीलदार जबलपुर तथा रविवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार रांझी को ज्ञापन लेने के लिये ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर शर्मा ने निर्देशित किया है कि किसी अधिकारी एवं उनके लिंक अधिकारी की अवकाश की स्थिति में सीरियल अनुसार उनके आगे के क्रम में आने वाले अधिकारी लिंक अधिकारी के रूप में दायित्व का निर्वहन करेंगे ।ज्ञापन के लिए निर्धारित दिवस केवल घंटाघर एवं सिविक सेंटर पर ही मान्य होगा। इसके अतिरिक्त अन्य स्थान पर ज्ञापन होने पर संबंधित क्षेत्र के अनुभाग मजिस्ट्रेट ज्ञापन प्राप्त करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews